फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

शहर विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

Thu, 14 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शहर विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
सरसावा (सहारनपुर)। शेखुल हिंद मौलाना महमूद उल हसन राजकीय मेडिकल कालेज में बकाया वेतन की मांग को लेकर बीते एक सप्ताह से चल रही आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को शहर विधायक संजय गर्ग के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए तथा बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट आईं।
विज्ञापन

पिलखनी स्थित मेडिकल कालेज में दो आउट सोर्सिंग कंपनियों को टेंडर मिले हुए हैं। जिनके तहत मेडिकल कालेज के विभिन्न विभागों में करीब 450 महिला तथा पुरुष कर्मी कार्य करते हैं। बीते एक सप्ताह से सभी कर्मी छह माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल कर मेडिकल कालेज के मुख्य द्वार पर धरना दे रहे थे। एक साथ इतने कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल कालेज की चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित हो गईं तथा मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को शहर विधायक संजय गर्ग कर्मचारियों के बीच पहुंचे तथा जिलाधिकारी से वार्ता करने की बात कही थी। बुधवार को सहारनपुर नगर से सपा विधायक संजय गर्ग मेडिकल कालेज पहुंचे तथा मेडिकल कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार को साथ लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों से बात की। उन्होंने कहा कि अपने वायदे के मुताबिक उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की तथा कर्मचारियों के वेतन की मांग को सामने रखा। जिलाधिकारी ने भी जल्द ही वेतन मिलने की आशा जतायी। शहर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि वे लखनऊ जा रहे हैं तथा कर्मचारियों के विषय में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति सामने रखेंगे। उन्होंने कर्मचारियों के समक्ष आह्वान किया कि यदि फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वह खुद कर्मचारी हितों की खातिर उनके साथ धरने पर बैठेंगे। शहर विधायक के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आपस में वार्ता कर काम पर लौट आए। कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि धरनारत कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का पत्र लिखकर दिया है। उधर, देहात विधायक मसूद अख्तर भी धरने में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed