{"_id":"5a2edc894f1c1bc45b8bb756","slug":"51513020553-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर को तहसील मुख्यालय पर गरजेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर को तहसील मुख्यालय पर गरजेंगे किसान
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर को तहसील मुख्यालय पर गरजेंगे किसान
अंबेहटा (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के दामों में की गई बढ़ोतरी पर रोष जताते हुए इसके विरुद्ध 15 दिसंबर को तहसील मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।
सोमवार को कस्बे की बेला मार्किट में हुई यूनियन की बैठक में तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी करके किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। तहसील अध्यक्ष ने बताया कि बिजली के दामों मे बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश भर में 15 दिसंबर को किसान यूनियन तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके लिए उन्होंने किसानों से नकुड़ पहुंचने की अपील की। इसके अलावा बैठक में सरकारी समितियों द्वारा जनपद में किसानों से लेनदेन बंद करने पर भी रोष जताते हुए लेनदेन को चालू करने की मांग की। संगठन के विस्तार पर भी बैठक में चर्चा की गई। अध्यक्षता सरदार सोहन सिंह और संचालन चौधरी कमलेश ने किया। बैठक में नगराध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, नेत्रपाल सिंह, तेजपाल, कुंवर सिंह, धर्मपाल, सोनू, राजपाल सिंह, प्रताप, बारू सिंह, समेर चंद, बिरमपाल, कृष्ण कुमार, श्यामपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।