{"_id":"5a2edc444f1c1b4c528b8d59","slug":"51513020484-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
गंगोह (सहारनपुर)। भैंसा बुग्गी और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविवार रात गांव कम्हेडा निवासी कुलदीप (48) अपने साथी महक सिंह के साथ रात बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। धलापड़ा चौकी की बराबर वाली रोड से गांव कम्हेडा लौटते समय सामने से आ रही झोटा-बुग्गी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसे बुग्गी की बंब का अगला हिस्सा कुलदीप की छाती से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा महक सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, बुग्गी स्वामी अपना वाहन लेकर फरार हो गया। गांव आ रहे एक अन्य व्यक्ति ने परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी। पुलिस ने रात में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अविवाहित था।