{"_id":"5a15c7934f1c1b7a548be98f","slug":"51511376787-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लगीं रोडवेज बसें, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लगीं रोडवेज बसें, यात्री हुए परेशान
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48 बसें भेजी गईं, 19 बसें तैयार
सहारनपुर। सहारनपुर डिपो की चार दर्जन बसों को नगर निकाय के चुनाव में भेज दिया गया है, जबकि 19 बसों को दूसरे चरण के चुनाव के लिए भेजा जा रहा है। बसों के चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निकाय के पहले चरण के चुनाव की डयूटी में सहारनपुर डिपो से बसों की व्यवस्था की गई है। यहां से 48 बसें सुरक्षा बलों एवं मतदान कर्मियों के लिए भेजी गईं हैं। जबकि दूसरे चरण का 26 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 19 बसें और भेजी जा रहीं हैं। रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर बसों की कमी होने के चलते यात्रियों को बसों का काफी-काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। चुनाव तक स्थिति में सुधार होने की संभावना नहीं है।
बसों के चक्कर बढ़वाए गए
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि पहले चरण की चुनाव ड्यूटी में दो बार में 48 बसें भेजी गईं हैं। जबकि दूसरे चरण के लिए फिलहाल 19 बसें भेजी जा रहीं हैं। बाद में डिमांड के अनुसार भेजी जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। कार्यशाला में जितनी भी बसें हैं, सभी को सड़कों पर उतार दिया गया है।