फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे स्टाफ ने यात्री को चलती ट्रेन में पीटा, फेंकने का प्रयास

रेलवे स्टाफ ने यात्री को चलती ट्रेन में पीटा, फेंकने का प्रयास

Wed, 22 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टाफ ने यात्री को चलती ट्रेन में पीटा, फेंकने का प्रयास
सहारनपुर। मेरठ से अमृतसर जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोल्डन टेंपल ट्रेन में रेलवे के स्टाफ ने एक यात्री को जमकर पीटा। उसे चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश की गई। यात्री को रात में सहारनपुर स्टेशन पर उतार दिया गया। पीड़ित ने रेलवे अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के डिबाई निवासी अभय माहेश्वरी सोमवार रात लगभग साढ़े 9 बजे मेरठ से अमृतसर जाने के लिए गोल्डन टेंपल में सवार हो गया। उसने बी थ्री कोच में जाकर टीटी से एक सीट कंफर्म करने के लिए कहा। टीटी उससे कुछ देर वहीं खड़े रहने के लिए कहते हुए आगे टिकट चेक करने के लिए चला गया। अभय ने आरोप लगाया कि वह उस समय बी थ्री कोच के सामने खड़ा था। वहां पर कोच के पांच-छह अटेंडेंट शराब पी रहे थे। एक अटेंडेंट ने उससे पूछा कि वह यहां क्यों खड़ा है। इसके साथ ही सभी अटेंडेंट ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश की। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी आरोपियों ने छीन ली। उसी समय रेलवे सुरक्षा कर्मी और टीटी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार उसे बचाया। रात लगभग 12 बजे ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर पहुंची। जहां अटेंडेंट स्टाफ ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। उसने काफी शोर मचाया। वह रेलवे सुरक्षा कर्मियों को लेकर ट्रेन के पास पहुंचा। लेकिन तब तक अटेंडेंट ट्रेन के अन्य कोचों में चले गए। अटेंडेंट के खौफ के चलते उसने रात में ट्रेन छोड़ दी। मंगलवार को अभय माहेश्वरी ने इस मामले की शिकायत सहारनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह से की।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि गोल्डन टेंपल में दिल्ली रेलवे मंडल का स्टाफ चलता है। जबकि सहारनपुर अंबाला मंडल में है। यहां से किसी भी स्टाफ पर कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अभय को दिल्ली रेलवे मंडल में शिकायत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed