{"_id":"5a0ddc9f4f1c1bc9678bc201","slug":"51510857887-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने पहले ही ली थी नई कार, दिखाने गए थे लुधियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने पहले ही ली थी नई कार, दिखाने गए थे लुधियाना
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डेयरी संचालक सोमनाथ भंडारी ने लगभग डेढ़ महीने पहले ही नई कार खरीदी थी। वह अपनी बेटी को नई कार दिखाने और अपने दोहते के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए लुधियाना गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
सोमनाथ भंडारी की बेहट रोड पर डेयरी है। उन्होंने दो दिन पहले ही नया ऑफिस भी बनाया था। जबकि डेढ़ माह पूर्व नई आई-20 कार खरीदी थी।
सोमनाथ के भाई अशोक ने बताया कि बुधवार को सोमनाथ की लुधियाना निवासी बेटी आस्था के बेटे का जन्मदिन था। सोमनाथ ने अपनी नई कार बेटी को दिखाने के लिए दोहते की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। बुधवार को सुबह ही अपनी नई कार से पूरे परिवार के साथ लुधियाना पहुंच गए। सोमनाथ ही कार चलाकर ले गए थे। फिर रात को ही वहां से लौट लिए। थकान होने के बावजूद उधर से भी कार सोमनाथ ही चलाकर लाने लगे। अशोक ने बताया कि रात को उन्होंने रुकने से इंकार कर दिया क्योंकि डेयरी पर दूध का टैंकर रात में ही पहुंच रहा था और सुबह दूध की सप्लाई की जानी थी। जिस कारण वे लोग रात में ही सहारनपुर के लिए चल दिए। उन्होंने थकान की भी परवाह नहीं की। जिसके चलते उन्हें झपकी आ गई और खड़ी बस से उनकी कार टकरा गई।