{"_id":"5a0c8b414f1c1b65548bd713","slug":"51510771521-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मों के प्रति गलत बयानबाजी न करें सम्मानित व्यक्ति : पंडित सतेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मों के प्रति गलत बयानबाजी न करें सम्मानित व्यक्ति : पंडित सतेंद्र
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्रीनाथ धाम पर मौलाना अब्दुल लतीफ के बयान की निंदा
देवबंद (सहारनपुर)। दारूल उलूम निसवा के मोहतमिम मौलाना अब्दुल लतीफ द्वारा बद्रीनाथ धाम के संबंध में दिए बयान की श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट ने कड़ी निंदा की है।
बुधवार को मंदिर परिसर में बैठक में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धाम वर्षों से उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित हैं। लेकिन, मौलाना अब्दुल लतीफ का यह कहना कि बद्रीनाथ धाम बदरूद्दीन शाह है बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्मों के आधार पर गलत टिप्पणी करके मीडिया में स्वयं को चमकाना चाहते हैं। सम्मानित व्यक्ति को किसी भी धर्म को लेकर गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। कुछ लोग ऐसी तुच्छ मानसिकता से बयान देकर आपसी सौहार्द में जहर घोलने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवबंद हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है, जिसे तोड़ने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। इस मौके पर हरिओम सिंघल, डा. विश्वनाथ गौतम, इंद्रपाल सिंह राणा, अरुण प्रताप सिंह, विक्रम शर्मा, राजेश कुमार, राजेंद्र त्यागी, लक्की त्यागी, विशेष कुमार, विकास, शिवकुमार राणा, जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।