{"_id":"59c956814f1c1bda538b45e4","slug":"51506367105-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर राशन की दुकान के आवंटन का प्रस्ताव न करने देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर राशन की दुकान के आवंटन का प्रस्ताव न करने देने का आरोप
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नागल के गांव पहाड़पुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन न करने देने का आरोप लगाया है।
ग्राम नकलीराम सैनी, मुर्तजा, सनव्वर, कुलदीप, नवीन कुमार आदि ने एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित प्रार्थना पत्र में बताया कि डीलर सुनील कुमार का लाइसेंस निरस्त होने के बाद उनके गांव की राशन की दुकान को बसेड़ा के डीलर से जोड़ दिया गया था। आरोप है कि उक्त डीलर भी राशन देने में अनियमितता बरत रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर 14 सितंबर को पंचायत घर में नई दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक होनी थी। सचिव समेत गांव के सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे। लेकिन, ग्राम प्रधान बैठक में नहीं पहुंचा। आरोप है कि ग्राम प्रधान दुकान का आवंटन नहीं होने देना चाहता है। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। वहीं, ग्राम प्रधान ने स्वयं पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि इस प्रकरण में एडीओ पंचायत की भूमिका संदिग्ध लग रही है, जिसके संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र लिखा है। साथ ही ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच भी कराई जा रही है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।