फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिस्टर सहारनपुर चुने गए दीपक शमार्र

मिस्टर सहारनपुर चुने गए दीपक शमार्र

Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मिस्टर सहारनपुर चुने गए दीपक शमार्र
मिस्टर सहारनपुर चुने गए दीपक शर्मा
विज्ञापन


सहारनपुर। मेला गुघाल में सोमवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में मिस्टर सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दीपक शर्मा ने मिस्टर सहारनपुर का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण मिस्टर एशिया यतेंद्र सिंह पंवार रहे। छह भार वर्गों में कराई गई इस प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डरों ने अपने शरीर का प्रदर्शन किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में शमशाद अहमद पहले, अर्जुन दूसरे तथा उमर फारूख तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन यादव, राबिद जुबैरी और मयंक कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में नाजिम सिद्दीकी ने पहला, जैकीराज सैनी ने दूसरा तथा मोहम्मद आसिफ ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पुंडीर ने पहला, आशु मलिक ने दूसरा और मेराज अहमद ने तीसरा स्थान पाया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवेज आलम पहले, अनस नवाज दूसरे तथा ताविश तीसरे स्थान पर रहे। 75 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में दीपक शर्मा ने पहला, तस्लीम खान ने दूसरा और दिग्विजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायकों में केके डंग, विनोद शर्मा, बलबीर सिंह, सतीश पोखरियाल, हरबंस लाल, अभिनव डंग और युसुफ रहे। संचालन अशोक सक्सेना और अभिनव डंग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed