{"_id":"5967c5734f1c1bf11d8b4797","slug":"51499972979-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबा
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। तास खेल रहे कुछ ग्रामीणों पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस द्वारा अचानक दी गई दबिश के दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस को देख कर तास खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान भाग रहे लोगों में एक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे नागल थाने के गांव कोटा के निकट देवी मंदिर के पास एक मुर्गी फार्म पर 14-15 लोग तास खेल रहे थे। तभी किसी ने 100 डायल गाड़ी नंबर 0978 को कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। बताया जाता है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ भी लिया, जबकि कुछ लोग भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो कोटा निवासी 45 वर्षीय इकबाल पुत्र रूस्तम पुलिस के डर से भागते हुए निकट तालाब में कूद गया। उसे तालाब में कूदता देख कर पुलिस उल्टे पैर लौट आयी। आसपास के लोगों ने इकबाल को तालाब से निकाला व अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। उधर इस बारे में थाना प्रभारी छोटे सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।