फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एचटी लाइन का तार टूटा, दो बैलों की मौत, किसान गंभीर

एचटी लाइन का तार टूटा, दो बैलों की मौत, किसान गंभीर

Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटा, दो बैलों की मौत, किसान गंभीर
एचटी लाइन का तार टूटा, दो बैलों की मौत, किसान गंभीर
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। खेत से कार्य कर लौट रहे किसान और उसके बैलों पर विद्युत हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। इससे दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किसान बुरी तरह झुलस गया। किसान को हायर सेंटर भर्ती कराया गया है। सूचना के चार घंटे बाद तक किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से खफा ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गांव जंधेडा शमसपुर निवासी सत्तार पुत्र शौकत मंगलवार सुबह अपने बैलों को लेकर ईख की जुताई के लिए गया था। नौ बजे काम करके वह लौट रहा था कि उसके खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। उसकी जद में आने से उसके दोनों बैल की मौत हो गई जबकि सत्तार बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में सत्तार को सीएचसी रामपुर मनिहारान लाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना जेई और एसडीओ को दी गई। मगर वह मौके पर नही पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुभाष और कानूनगो नीतिश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बैलों का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। विद्युत निगम के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से गुस्साए ग्राम प्रधान तरशपाल, सुनील कुमार, अजय कुमार, हनीफ याकूब अहमद, बिजेंद्र कुमार आदि ने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद जर्जर तार नहीं बदले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को फोन पर घटना की सूचना दी और विभाग कर्मचारियों की लपारवाही से अवगत कराया। घायल सत्तार के परिजनों से विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन से मुआवजा व घायल सत्तार का उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed