फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 thousand demanded from dairy operator, case registered

Saharanpur News: डेयरी संचालक से 50 हजार मांगे, मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
50 thousand demanded from dairy operator, case registered
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में डेयरी संचालक ने एक व्यक्ति पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। रुपयों की व्यवस्था नहीं करने पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण की शिकायत करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पुरानी मंडी निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद इमरान ने कोतवाली मंडी में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी दूध की डेयरी है। डेयरी पर मरम्मत का काम चल रहा है। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति आया, जिसने खुद को एक चैनल का पत्रकार बताया। मरम्मत कार्य को अवैध निर्माण बताया और उसके लिए 50 हजार रुपये की मांग की। जब उसे देने से इंकार किया तो शिकायत एसडीए में करने की धमकी देना लगा। इसके बाद एक वाट्सएप ग्रुप में डेयरी संचालक को सट्टेबाज बताते हुए एक मैसेज चला दिया। इसका डेयरी संचालक ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने कहा कि रुपयों की व्यवस्था करो नहीं तो झूठे दुष्कर्म का मुकदमा कराकर फंसा दूंगा। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed