फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 oxygen cylinders and ten beds given to the district hospital

जिला अस्पताल को दिए 50 ऑक्सीजन सिलिंडर और दस बेड

Thu, 26 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 oxygen cylinders and ten beds given to the district hospital
पंजाब नैशनल बैंक ने जिला अस्पताल को 10 फोव्लर बैड, 50 ऑक्सीजन सिलेण्डर डी टाईप तथा 50 रेगुलेटर्स प्रद? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए कई विभाग, सामाजिक संगठन और लोग व्यक्तिगत रूप से मदद को आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में पीएनबी ने रोगी कल्याण समिति के माध्यम से जिला अस्पताल को ऑक्सीजन सिलिंडर, बेड और रेगुलेटर भेंट किए हैं।
विज्ञापन

बैंक की ओर से दिए गए सामान में 50 ऑक्सीजन सिलिंडर डी टाइप, 50 रेगुलेटर और दस फाउलर बेड शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बैंक के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। अन्य बैंकों और संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए आगेे आना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा ने बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी मदद से चिकित्सा विभाग मजबूत होता है। निश्चित ही इससे मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। विजय कुमार ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दिया जाने वाला दान सबसे बड़े दान में से एक है, क्योंकि इसका सीधा फायदा जरूरतमंदों को पहुंचता है। बैंक के मंडल प्रमुख मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बैंक समय-समय पर जनहित के कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक विक्रांत तिवारी, वरिष्ठ सहायक देव कुमार, शशि कुमार सैनी, संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed