फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 gram panchayats of the district will be smart, their appearance will change

Saharanpur News: स्मार्ट होंगी जिले की 50 ग्राम पंचायतें, बदलेगा स्वरूप

Wed, 13 Nov 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 13 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
50 gram panchayats of the district will be smart, their appearance will change
सहारनपुर। जिले की 50 ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाया जाएगा। गुजरात और महाराष्ट्र के गांवों की तर्ज पर यह ग्राम पंचायतें विकसित होंगी। ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों और मनरेगा के मजदूरों को एक्सपर्ट प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ग्राम चिह्नित करने के लिए सर्वे कराएगा। पहले चरण में कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पूर्व ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाए गए और कूड़ा प्रबंधन का इंतजाम किए गए। इसके तहत तरल और ठोस कचरे को अलग कर जैविक खाद बनाने भी प्लान है। कुछ जगहों पर कार्य हुआ भी है। अब 50 छोटी ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। कम आबादी ग्राम पंचायतों में विभाग को काम कराने भी आसानी होगी।
विज्ञापन

इसी वर्ष इन ग्राम पंचायतों को गुजरात और महाराष्ट्र की आदर्श ग्राम पंचायतों की तरह विकसित किया जाएगा। इस कार्य को मनरेगा में भी शामिल किया गया है। ग्राम पंचायतों को दस दिन में विभाग चिह्नित करेगा। इसके पश्चात गुजरात और महाराष्ट्र के एक्सपर्ट ग्राम पंचायतों के सुंदरीकरण के लिए ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, मनरेगा मजदूरों को प्रशिक्षण देंगे, जिसके ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके पश्चात अगले चरणों जनपद के 11 ब्लॉकों की 884 ग्राम पंचायतों कार्य होने हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस तरह स्मार्ट बनेंगी ग्राम पंचायतें, होंगे यह कार्य
- अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का सुंदरीकरण
- सभी सड़कें, नाली और नालियां आरसीसी की बनेंगी
- डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करेंगे सफाई कर्मचारी
- ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी
- सोलर ऊर्जा प्लांट लगेंगे, पथ प्रकाश की पूरी व्यवस्था होगी
- ठोस कचरे को अलग कर कटिंग कर बेचा जाएगा
- गांव जागरुकता वाली आकर्षण पेंटिंग बनाई जाएंगी
- ग्राम पंचायतों में प्रवेश द्वार बनेंगे
- ग्राम सचिवालयों का सुंदरीकरण होगा
- कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे
- पार्क विकसित किए जाएंगे, बच्चों के खेलने की व्यवस्था रहेगी
- ब्लॉक स्तर पर व्यायामशालाएं और वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाएंगे

- तालाबों की सफाई होगी और सिल्ट कैचर लगाए जाएंगे
--
विकासखंड-----ग्राम पंचायतों की संख्या
बलियाखेड़ी------75

पुवांरका--------93

मुजफ्फराबाद-----99

साढ़ौली कदीम----84

सरसावा--------103

नकुड़----------85

गंगोह----------98

नानौता---------55

रामपुर मनिहारान---55

देवबंद----------64

नागल----------74

----
वर्जन:
ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाए जाने की योजना है। जल्द कायाकल्प अभियान के तहत आदर्श ग्राम पंचायतें विकसित होंगी।----आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed