फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50,175 text books arrived from Haldwani in the district

जनपद में हल्द्वानी से पहुंची 50,175 पाठ्य पुस्तकें

Thu, 28 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
50,175 text books arrived from Haldwani in the district
नुमाइशकैंप स्थित यूआरसी में पहुंची किताबे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब नई किताबों से पढ़ेंगे। उनके लिए बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से 50,175 किताबें आ गई हैं। अगले सप्ताह किताबों का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के 1438 स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 2.25 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पिछले कई महीनों से इन स्कूलों के छात्र-छात्राएं पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करने को मजबूर थे। किताबों के आने में देरी होने से छात्र-छात्राएं परेशान थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी जिले से सहारनपुर में 50,175 नई किताबें पहुंच गई हैं। इन किताबों को नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी में रखवाया गया है। अभी कक्षा एक हिंदी की कलरव, दो की किसलह और तीन की पंखुड़ी की किताबें पहुंची हैं। यूआरसी से किताबों का वितरण अगले माह बीआरसी पर किया जाएगा। बीआरसी से स्कूलों को किताबें वितरित की जाएगी। इसके अलावा अन्य कक्षाओं की किताबें भी जल्द पहुंचेंगी। अब छात्र-छात्राएं नई किताबों से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 50,175 किताबें आ गई हैं। जिन्हें नुमाइश कैंप यूआरसी में रखवाया गया है। जो किताबें अभी रह गई हैं, वह भी जल्द ही जिले में आ जाएगी। वितरण अगले सप्ताह से होगा।
अंबरीष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed