फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   47.66 lakh saplings are ready, 42.02 lakh saplings will be planted

Saharanpur News: 47.66 लाख पौध तैयार, रोपे जाएंगे 42.02 लाख पौधे

Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
47.66 lakh saplings are ready, 42.02 lakh saplings will be planted
सहारनपुर। एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। वन विभाग, उद्यान और रेशम विभाग की नर्सरियों में 47.66 लाख पौध तैयार है। वन विभाग समेत 27 विभागों को 42,02 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। वहीं, वन महोत्सव के तहत सरकारी अस्पतालों में शिशु के जन्म लेने पर अभिभावकों को ग्रीन गोल्ड प्रमाणपत्र के साथ ही एक पौधा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि वन महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वन विभाग समेत 27 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। सबसे ज्यादा ग्राम्य विकास विभाग 19,42,000 पौधे रोपेगा। वन विभाग 8,58,500 पौधों का रोपण करेगा। पौधों के पेड़ बनने तक विभाग देखभाल करेंगे। पौधे रोपने के लिए गड्ढों की खोदाई का काम पूरा हो गया है। 30 सितंबर तक पौधरोपण करने का काम चलेगा। इस बार सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं के माता-पिता को भी एक पौधा देने का निर्णय लिया गया है। यह पौधा सागौन या शीशम का होगा। इसके साथ ही ग्रीन गोल्ड प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
-- इन प्रजातियों के रोपे जाएंगे पौधे
अर्जुन, कंजी, सहजन, जामुन, शीशम, सागौन, अमरूद, मालबार नीम, ग्राफ्टेड पौध समेत अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे।
-----
-- विभागों को आवंटित लक्ष्य
सामाजिक वानिकी प्रभाग --- 108500
शिवालिक वन प्रभाग ------ 750000
पर्यावरण विभाग ---------- 166000
ग्राम्य विकास विभाग ------- 1942000
राजस्व विभाग ------------ 163000
पंचायती राज विभाग -------- 198000
आवास विकास विभाग ------- 5000
नगर विकास विभाग --------- 25000
औद्योगिक विकास ----------- 11000
लोक निर्माण विभाग ---------- 15000
सिंचाई एवं जल संसाधन ------- 7500
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति ---- 7500
रेशम विभाग ---------------- 27000
कृषि विभाग ---------------- 389000
पशुपालन विभाग ------------- 10000
सहकारिता विभाग ------------- 8540
उद्योग विभाग ---------------- 10000
विद्युत निगम ----------------- 8400
माध्यमिक शिक्षा विभाग --------- 12000
बेसिक शिक्षा विभाग ------------ 19000
प्रावधिक शिक्षा विभाग ---------- 8000
उच्च शिक्षा विभाग -------------- 23000
श्रम विभाग ------------------- 2200
स्वास्थ्य विभाग ----------------- 15000
परिवहन विभाग ----------------- 2000
रेलवे विभाग ------------------ 18000
रक्षा विभाग -------------------- 5000
उद्यान विभाग ------------------- 240000
गृह एवं पुलिस विभाग ------------- 7140
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed