{"_id":"5807bbc14f1c1b672c7048ba","slug":"45-center-declared-hypersensitive-and-sensitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद पालिका के उप चुनाव में 45 केंद्र अति संवेदनशील और संवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद पालिका के उप चुनाव में 45 केंद्र अति संवेदनशील और संवेदनशील घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में तीन नवंबर को होने वाले देवबंद नगर पालिका के उप चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। कुल 81 मतदान केंद्रों में से 35 को अति संवेदनशील और 10 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
चुनावी तैयारी की समीक्षा बैठक में डीएम शफक्कत कमाल ने निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीएम शफक्कत कमाल ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों की किसी भी दशा में ड्यूटी न काटी जाए।
विज्ञापन
चुनावी प्रशिक्षण में पूरी जानकारी दी जाए, जिससे मतदान के समय कोई परेशानी न आए। डीएम ने यह भी बताया कि नगर पालिका परिषद के उप चुनाव के लिए 81 मतदान केंद्र और 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र को सात सेक्टर और तीन जोन में बांटा गया है।
निष्प्क्ष चुनाव के लिए 35 मतदेय केंद्रों को अति संवेदनशील और दस केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। चुनाव संपन्न कराने के लिए सात स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जा रही है।