फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   44 directors will elect their chairman today

Saharanpur News: 44 संचालक आज चुनेंगे अपना सभापति

Thu, 17 Oct 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
44 directors will elect their chairman today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद की तीन सहकारी गन्ना विकास समितियों में 304 मतदाताओं ने दस संचालकों के भाग्य का फैसला किया, जबकि 34 संचालक निर्विरोध चुने गए।
सहारनपुर गन्ना समिति में दो, देवबंद में दो और सरसावा में छह संचालकों के लिए वोट पड़े और देर शाम तक मतगणना के बाद विजेता घोषित किए गए। 44 संचालक बृहस्पतिवार (आज) को चारों समितियों के सभापतियों का चुनाव करेंगे।
सहारनपुर गन्ना विकास समिति के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि समिति में नौ संचालक निर्विरोध चुने गए, जबकि दो पर चुनाव हुआ। नकुड़ क्षेत्र में चरणवती को 0, पुष्पा को एक, पूनम सैनी को 25 और रूबी ने 27 वोट प्राप्त हुए। रूबी ने दो वोट से जीत हासिल की। बिलासपुर क्षेत्र में 16 वोट पाकर नवाब सिंह विजयी रहे।
विज्ञापन

इसमें संजय कुमार को 14, अरुणा देवी को 12 और सुमित को कोई वोट नहीं मिला। इस समिति में निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में सौराज, मनोज पुंडीर, सुषमा, प्रदीप कुमार, राजेंद्र, सुभाष, संजय कुमार, विनोद कुमार और श्यामलाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति के कुलसत एवं भायला क्षेत्र में चुनाव हुआ। कुलसत में नीतू त्यागी 12 वोट प्राप्त कर विजय रहीं, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रीना चौधरी को 10 वोट मिले हैं। इस क्षेत्र में 24 में से दो मतदाताओं के वोट निरस्त हुए हैं। भायला क्षेत्र में शमशेर सिंह 23 वोट प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार को सिर्फ पांच वोट ही मिल सके। चुनाव अधिकारी एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि 11 में से 9 क्षेत्रों में निर्विरोध संचालक चुने गए हैं।
इनमें अंबहेटा चांद में राजकुमार, ऊंचागांव में डाॅ. उपेंद्र सिंह, तल्हेडी बुजुर्ग में रेखा देवी, बन्हेड़ा खास में जनकवीर, बंदरजुड्डा में रजनीश, मिरगपुर में प्रविंद्र कुमार, रणखंडी में बबल सिंह, पनियाली में पपिन कुमार और बडग़ांव में सुभाष शामिल हैं।
सरसावा सहकारी गन्ना विकास समिति के छह क्षेत्रों में संचालकों के लिए मतदान हुआ। इसमें 158 डेलीगेट में से 157 डेलीगेट ने अपने मत का प्रयोग किया। अपलाना क्षेत्र में नाहर सिंह को 15 एवं किरत को 10 वोट मिले। बीराखेड़ी क्षेत्र में बालिस्टर को 22 एवं रकम सिंह को 11 मत प्राप्त हुए। लखनौती में सुनील को 26 एवं गौरव को 10 वोट मिले।
सुआखेड़ी क्षेत्र में सुमित को 12 एवं रविंद्र को 11 वोट मिले। भूखड़ी से प्रवीण को 9 और लक्ष्मी देवी को 8 वोट और साल्हापुर में ओमवीर को 15 एवं विपिन को 7 मत प्राप्त हुए। हज पर जाने के चलते अपलाना में एक वोट कम गिरी। साल्हापुर में गलत मोहर लगने के कारण एक वोट निरस्त हुई। इस समिति में निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में नरेश कुमार, अजेयतया देवी, ममता, प्रीतम सिंह, आशु हैं।

बेहट सहकारी गन्ना विकास समिति में सभी 11 संचालक निर्विरोध चुने गए। इनमें नीरज कुमार,आशिक, बबीता देवी, बालेश, मुल्कीराज सैनी, देवेंद्र, कर्ण सिंह, मुकेश, अनुज कुमार, मंजू ,गीताराम संचालक चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed