फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4.26 lakh promises in National Lok Adalat

Saharanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.26 लाख वादों का निस्तारण

Sat, 09 Dec 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
4.26 lakh promises in National Lok Adalat
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे लाग
- 21.02 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया
विज्ञापन

- दीवानी कचहरी में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.26 लाख से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में 21 करोड़ दो लाख चार हजार 788 रुपये प्राप्त हुए।

शनिवार को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश बबीता रानी, प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजय कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला न्यायाधीश बबीता रानी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ वादकारियों को पहुंचाना है। जिला न्यायाधीश ने दो, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के 124 पारिवारिक मामले, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद के 25 एमएसी वाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार गौतम के न्यायालय से 70 वादों का निस्तारण हुआ। अपर जिला जज प्रथम ललित नारायण के छह, अपर जिला जज प्रकाश तिवारी के 14 वाद निस्तारित किए।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी के 3586 वाद, सिविल जज एसडी अमित कुमार के 203, एसीजेएम प्रथम मीना चावला के 927, एसीजेएम द्वितीय प्रियंका वर्मा के 1001, अपर सिविल जज एसडी अमित कुमार वर्मा के 108, सिविल जज एसडी व एफटीसी मोहम्मद आरिफ के 330 वादों को निपटाया। प्रशासन के 4,16,086 और बैकों के लोन संबंधी प्रिलिटिगेशन वाद 1148 निस्तारित हुए। स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष सुधीर कुमार के नौ, उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय अध्यक्ष सतीश कुमार के 10 वाद निस्तारित हुए। इस मौके पर न्यायिक, प्रशासनिक, बैंक, बीमा कंपनी के अधिकारी, अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed