फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गांवों का विकास करने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगा प्रधान संगठन

गांवों का विकास करने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगा प्रधान संगठन

Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
गांवों का विकास करने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगा प्रधान संगठन
गांवों का विकास करने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगा प्रधान संगठन
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में तय किया गया कि जो भी प्रत्याशी गांवों का विकास और यहां के निवासियों तथा प्रधानों का सम्मान करेगा उसे ही प्रधान संगठन लोकसभा चुनाव में अपना समर्थन करेगा।

गांव गदरहेडी में प्रधान संगठन के ब्लाक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष भानू प्रताप के निवास पर आहूत बैठक में जिला अध्यक्ष प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल और प्रत्याशी प्रधानों और ग्राम पंचायतों के हितों के लिए संघर्ष करेगा, उसे ही समर्थन दिया जाएगा। पुंवारका ब्लाक के अध्यक्ष कर्म सिंह सैनी और मुजफ्फराबाद ब्लाक के भानू प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानों का छोटी छोटी शिकायतों पर प्रशासनिक उत्पीड़न बंद होना चाहिए। साथ ही शिकायत जांच में झूठी पाए जाने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई हो। बैठक में राजेश राणा जिवाला, सुनील कुमार फतेहपुर, राजकुमार कमालपुर, राजेंद्र सैनी मुजफ्फरपुर, सौराज सिंह भूलनी, राजेश कुमार रंडौल, प्रदीप बेहड़ा खुर्द, नवाब हलवाना, नावेद नौसरहेड़ी, राजीव राणा मुसैल, प्रताप रामखेड़ी, मनोज चौधरी अल्लीवाला, राव गुड्डु चौबारा, गय्यूर अल्हेड़ी, महफूज धतौली, सुखपाल कांबोज खुर्रमपुर, संजय औरंगाबाद, ब्रजपाल सिंह बढेड़ी, राव बिल्लू निवादा, राव नौशाद खुजनावर, पिंटू प्रधान चौंदाहेड़ी आदि मुख्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed