{"_id":"5c9522a6bdec2214696161d7","slug":"41553277606-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल की चेन में गिरने से गन्ना ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल की चेन में गिरने से गन्ना ठेकेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे 38 वर्षीय गन्ना ठेकेदार की ट्राली की टक्कर लगकर चेन में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम भेजा। पीड़ित किसान के भाई ने थाने पर तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक व केन लोडर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार की सुबह थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली निवासी वैसर (38) पुत्र इस्लाम नानौता चीनी मिल में गन्ना लेकर आया था। बताया जाता है कि जब वैसर मिल परिसर में स्थित गन्ना चेन के पास खड़ा हुआ था तो इसी दौरान एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली गन्ना लेकर वहां पहुंची और चेन में गन्ना डालने के लिए पीछे हटने लगी। ट्राली की टक्कर लगने से ठेकेदार वैसर गन्ना चेन में गिर गया और इसी दौरान गन्ना लोडर (पंजा) से गन्ना चेन में गिरा रहे केन लोडर चालक ने उसके ऊपर गन्ना गिरा दिया गया। इसके चलते ठेकेदार वैसर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में एक अन्य किसान की मदद से सीएचसी पर लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी पर ही मौजूद परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम पर भेजने से पहले मिल जीएम को मौके पर बुलाएं जाने की मांग की गई। लेकिन वहां मौजूद गण्यमान्य लोगों द्वारा समझाबुझाकर शव को पीएम के लिए भिजवाया।
मृतक वैसर के भाई कौसर पुत्र इस्लाम ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि यशपाल पुत्र आभाराम निवासी गांव लंढौरा के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर उसके भाई को टक्कर मारते हुए चेन में गिरा दिया। केन लोडर चालक ने वहां खडे़ लोगों द्वारा मना करने के बावजूद चेन में गिरे वैसर के ऊपर गन्ना डाल दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। चीनी मिल जीएम डा. प्रशांत कुमार का कहना है कि वैसर का मिल में रोज आना जाना था जिस जगह पर वह गया था वह खतरे वाला क्षेत्र है। हादसे में किसी भी चीनी मिल कर्मचारी की कोई गलती नहीं है। उधर, थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
नहीं रुक रहे चीनी मिल में हादसे
नानौता चीनी मिल में पिछले तीन महीने से हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चीनी मिल में मिल में कार्यरत केमिस्ट अरुण वर्मा की 21 दिसंबर की सुबह मिल के ही नाले में गिरने से मौत हो चुकी है। तो वहीं गत 5 मार्च को केन अपलोडर गांव भनेड़ा निवासी सुरेन्द्र राणा की पैर फिसलने से मिल परिसर में मौत हो चुकी है।