फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अभिनंदन की भारत वापसी पर मनाया जश्न

अभिनंदन की भारत वापसी पर मनाया जश्न

Fri, 01 Mar 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन की भारत वापसी पर मनाया जश्न
छुटमलपुर/नकुड़/रामपुर मनिहारान/गंगोह (सहारनपुर)। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी पर क्षेत्र में कई जगहों पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की तथा भारत माता व देश के वीर जवानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। छुटमलपुर में तिरंगा हाथों में लेकर ढोल की थाप पर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैसे ही लोगों को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी की खबर मिली तो लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। शुक्रवार की सुबह से ही लोग जगह-जगह पर टीवी चैनल देखते नजर आये। छुटमलपुर में डाक बंगले से ज्योति किरण चौक और गांधी आश्रम तिराहे से घास मंडी होते हुए तिरंगा हाथों में लेकर ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए जुलूस निकाला। दिनेश शर्मा, अक्षय सैनी एडवोकेट, बादल हिंदुस्तानी, विकास गुप्ता, राजीव पाराशर, धर्मेंद्र शर्मा, हैदर खान, राहुल, अवनीश पंवार, मांगेराम शर्मा, संदीप रोहिला, शिव कुमार, संजय अग्रवाल, सोनू कश्यप, नवीन खुराना, विपिन गोयल, भानू राणा, डा देवराज सिंह पुंडीर, संजय बंसल, प्रवीण गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नकुड़ के जैन चौक, हिन्दू युवा वाहिनी कार्यालय, बस स्टैंड, होली चौक आदि कई स्थानों पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवनसिंह राठौर ने इसे पाकिस्तान की ओर भारत सरकार की जीत बताया। राकेश सिंघल, मनोज गोयल, पंकज जैन, आलोक जैन, वरुण मित्तल, राजेश जैन, प्रीतम जैन, शुभम कुमार, अनुज शर्मा, पीयूष जैन आदि रहे। रामपुर मनिहारान में पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार ने कहा कि विंग कमांडर की भारत वापसी भारत की कूटनीति की एक बड़ी जीत है जिसे पूरी दुनिया देख रही है। मदन बाठला, मोनू सराफ, गौतम चौधरी, राजू पंडित, मुकेश, अरविंद कुमार, हर्ष कुमार, सुनील चावला आदि रहे। गंगोह में उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर शिवचौक पर आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों और व्यापारियों ने भारत माता की जय जयकार के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया। अध्यक्ष मोल्हड़मल ने कहा कि हमें अपने देश के प्रत्येक जवान पर गर्व है। युवा अध्यक्ष मनोज गोयल, रविशंकर गर्ग, डा. अमित गर्ग, गगन गर्ग, अजय गर्ग, रमेशचंद गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed