{"_id":"5c6c4ccabdec224ba94b78c4","slug":"41550601418-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह/बड़गांव/चिलकाना/बिहारीगढ़/साढ़ौली कदीम/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिले के देहात में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रभातफेरी, सत्संग और भजन कीर्तन उपरांत भंडारे हुए। गांवों में शोभायात्राएं निकाली गईं। युवाओं ने शराब छोड़ने का संकल्प भी लिया।
गंगोह नगर में रविदास मंदिर कमेटी के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी में मनोज कुमार, चंद्रपाल, चंद्र मोहन, वीरेंद्र, जोगेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, अवनीश, अलका, ओमवती, मंजू, राजेश, कमलेश रहे। मंदिर परिसर में यज्ञ उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। गांव सलारपुरा में भी महर्षि रविदास मंदिर समिति द्वारा सत्संग, भजन और यज्ञ उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। युवाओं ने शराब छोड़ने का संकल्प भी लिया। मा. ओमप्रकाश, मा. शीशपाल, मा. संजय, प्रधान हरिसिंह, प्रधान कर्मवीर, आदित्य, टिंकल, प्रीतम सिंह आदि रहे। इनके अलावा गांव फतेहपुर ढोल्ला और कुतुबखेड़ी में भी शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गई।
लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी एवं डा. वर्तिका ढिल्लन और हिमांशु राय ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। नितिन कुमार, सचिन कुमार खरे आदि मौजूद रहे। संचालन ऋषिपाल सिंह ने किया। एनडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या रजनी राजपूत, प्रबंधक पंकज कुमार, सचिन शर्मा, अरविंद शर्मा, पीटीआई मनोज कौशिक, अमित कुमार, रेखा शर्मा, राहुल कुमार, नवीन वर्मा आदि रहे। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंध समिति सदस्यों नीरज गोयल, वरुण गर्ग एवं प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर में भी प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा, गुरदयाल, मेघ गोपाल, अशोक गुप्ता, रामपाल गुप्ता आदि ने विचार रखे। सीडीकेआर मॉडर्न इंटर कालेज में भी संत रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह सैनी, रेखा शर्मा, बबीता सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
बड़गांव क्षेत्र के आठ गांवों बड़गांव, दल्हेड़ी, सिसौनी, बालूमाजरा, सिरसली कला, महेशपुर, रत्नहेड़ी, मियानगी में संत शिरोमणि रविदास जयंती के मौके पर बैंड बाजों की धुन पर विभिन्न झांकियाें के साथ आकर्षक शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान जगह जगह शोभायात्राओं का स्वागत किया गया।
चिलकाना क्षेत्र के सात गांवों में रविदास जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। क्षेत्र के सबसे ज्यादा संवेदनशील गांव हरड़ाखेड़ी में पीएसी तथा पुलिस की देखरेख में रविदास जयंती महोत्सव मनाया गया। बैंड तथा ढोल के बिना केवल शंख तथा घंटा बनाते हुए लोग रविदास मंदिर से खेड़ा स्थल तक पहुंचे। गांव दौलतपुर में संत रविदास जी की शोभायात्रा का उद्घाटन मा. प्रसादा राम ने किया। डा. मेघराज, शोभाराम, पंकज कुमार, सुमित कुमाथर आदि थे। गांव मरोड़गढ़, बकारका, तेलीपुरा, मंडोरा, बड़गांव, रावणपुर में भी रविदास जयंती मनाई गई।
बिहारीगढ़ में गुरु रविदास मंदिर कमेटी थापुल के तत्वावधान में बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ राजू कश्यप ने फीता काट कर किया। शोभायात्रा में शिव पार्वती, संत रविदास, भारतीय सेना के जवानों आदि की झांकियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। झांकियों में भारतीय सेना के जवानों की आकर्षण का केन्द्र रही। सेवाराम साथी, शिव लाल, रामप्रमेश टपरानिया, रजत चन्द्रा, रविन्द्र गौतम, विक्रम सिंह,सुनील, राजकुमार, नीटू, सचिन कुमार, सुशील कुमार, जयदीप आदि लोग का सहयोग रहा।
साढ़ौली कदीम के गांव चकखीदरपुर, रोगला हथौली, सलेमपुर गदा व लोदीपुर में शोभायात्रा निकाल झांकियां सजायी गईं। इन्द्र सिंह, नाथीराम, चंद्रपाल, बाबू रमेशचंद, पप्पू सिंह, हरिदास, शोभाराम, सुशील कुमार, निशु गौतम, पिंकू, मेनपाल सिंह, पप्पल सिंह, मोन्टू कुमार, पवन आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम स्थित गुरु रविदास मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा मोहल्ला इकराम से आरंभ होकर कायस्तान, मेन बाजार, गंगाराम, पीठ बाजार, दिल्ली रोड से होती हुई मेन बाजार से वापस मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन विवेकांत सिंह, कुलदीप बालियान, पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू, रोहित राज गौतम, सुरेश गौतम, फजलू रहनाम, प्रदीप कर्णवाल, नरेन्द्र, मदन मास्टर आदि ने किया।