{"_id":"5c6c4cb6bdec225567680949","slug":"41550601398-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बीएसएनएल के कर्मचारी
सहारनपुर। बीएसएनएल के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए मंगलवार को भी काम बंद कर हड़ताल रखी। सरकार पर मांगों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए धरना पर बैठे रहे।
बीएसएनएल के कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बीएसएनएल के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल की और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मागों के प्रति उदासीनता बरत रही है। उन्होंने मांग की है कि बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराया जाए, जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पेंशन सहभागिता सरकारी नियमानुसार हो, डॉट द्वारा बीएसएनएल को उसकी परिसंपत्तियों का स्थानांतरण किया जाए, थर्ड पे रिवीजन लागू किया जाए और सेकेंड पे रिवीजन के लंबित मुद्दों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार कदम उठाए, जिससे लोगों को अच्छी सेवा दी जा सके। हड़ताल करने वालों में संदीप जैन, कल्याण सिंह, अंसार अली, विनोद सैनी, सुखपाल सैनी, विरेंद्र कुमार, अनुराग सैनी, सुनील कुमार, रामेंद्र शर्मा, चतर सैनी, चंडी प्रसाद, राजेश कुमार, मधुकर, सुरेंद्र नेगी शामिल रहे।