फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: संजय गर्ग

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: संजय गर्ग

Fri, 04 Jan 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: संजय गर्ग
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हत्या, बलात्कार, लूट जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे जनता में भय का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर सपा की महानगर इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। नगर विधायक ने कहा कि सपा हाईकमान के निर्देश पर समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का आयोजन 7 से 20 जनवरी तक किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह ने कहा कि सरकारी विभागों पनप रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महानगर महासचिव गुलशन कपूर और कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा सपा जनता के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करेगी। इस दौरान शेखर राणा, प्रवीण मलिक, राजीव शर्मा, फैसल सलमानी, विजेश शर्मा, मांगेराम कश्यप, प्रवीण बांदूखेडी, रतन यादव, मुजाहिद, जमशेद मलिक, विनय त्यागी, राजीव मौर्य, अनुज यादव, हरपाल वर्मा, शहजादी बेगम, अमित यादव, राजकुमार प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed