{"_id":"5c00303dbdec2241595ba4c2","slug":"41543516221-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के मान-सम्मान से जुड़ा : विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के मान-सम्मान से जुड़ा : विकास
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। विहिप धर्म प्रसार के प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक हिंदू के मान-सम्मान व स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। इसलिए प्रत्येक हिंदू को अपने प्राणों की बाजी लगाकर भव्य मंदिर के निर्माण से पीछे नहीं हटना चाहिए।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर विहिप की 1 दिसंबर को प्रस्तावित शंखनाद धर्मसभा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विकास त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। जिसमें मंदिर निर्माण की हुंकार भरी जाएगी। कार्यक्रम सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित नवीन मंडी स्थल पर होगा। जिसमें विहिप के संयुक्त महामंत्री एवं बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक डा. सुरेंद्र जैन समेत अन्य साधु संत संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। अध्यक्षता आशीष रोड व संचालन हरीश शर्मा ने किया। इस मौके पर विहिप नगराध्यक्ष डा. अमित चौधरी, परविंदर चौधरी, पंकज त्यागी, हरीश त्यागी, पवन कुमार, संजीव चौधरी, विक्की त्यागी, विपिन गर्ग, कुलदीप सैनी, राहुल पंवार, रामपाल सिंह पुंडीर, डा. उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि विहिप की शंखनाद धर्मसभा के आयोजन का मामला उनके संज्ञान में है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति दी गई है।