{"_id":"5bf06517bdec2265a1062ad2","slug":"41542481175-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर दी चेतावनी
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर दी चेतावनी
देवबंद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बाबूपुर नगली में निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कई खामियां मिलीं। विद्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है।
खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार के साथ एसडीएम ऋतु पुनिया शनिवार सुबह 10 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचीं। स्कूल में कहीं भी कूड़ेदान रखा नहीं मिला। शौचालय की टोंटियां गायब मिलीं। बालिकाओं की संख्या भी कम थीं। नाश्ते में बच्चों को दूध और अंडा मिलना चाहिए। लेकिन में चाय पत्ती डालकर दिया रहा है। आलू-पूड़ी के स्थान पर सादी रोटी खाने में दी जा रही है। एसडीएम ने बताया कि बालिका विद्यालय में बच्चों को सही भोजन नहीं दिया जा रहा है।
उन्हें स्कूल में जगह-जगह गंदगी मिली। कक्षा छह में पंजीकृत 53 बच्चों के मुकाबले 49, सातवीं में 20 में से 20 और आठवीं में 27 में से 25 बच्चे उपस्थित मिले। इस दौरान एक शिक्षक भी अनुपस्थित मिली। एसडीएम ने कहा कि रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। वहीं, गांव में सरकारी राशन की दुकान भी बंद मिली। इसके राशन डीलर को निलंबित करने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
----
किसानों ने एसडीएम को बताईं समस्याएं
देवबंद। सहकारी गन्ना समिति में बीएलओ बूथों की चेकिंग करने पहुंचीं। एसडीएम को देख गन्ना पर्चियों की लाइन में खड़े किसान उनके पास पहुंचे। किसानों ने एसडीएम को बताया कि समिति में सिर्फ एक ही कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी है। कुछ किसानों ने पर्चियों में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। उन्होंने पर्चियों के लिए कंप्यूटर बढ़ाने और व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। एसडीएम ने सचिव को बुलाकर जल्द व्यवस्था में सुधार लाने को निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार तक समिति में एक अन्य कंप्यूटर की व्यवस्था कर दी जाएगी।
महिलाओं के लिए लगाएं कैंप लगाने के निर्देश
देवबंद। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को नगर और देहात में बीएलओ ने बूथों पर उपस्थित रहने के लिए चेताया। कुछ मतदाताओं ने नामों में हुई गड़बड़ी को भी दूर कराया। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने करीब 20 बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर उन्हें कर्मचारी उपस्थित मिले हैं। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को बीएलओ बूथ केवल महिलाओं के लिए लगाया गया जबकि 25 नवंबर को महिला और पुरुष दोनों के लिए बूथ लगाए जाएंगे।