फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांसद कांता कर्दम ने किया बूथ अध्यक्षों को सम्मानित

सांसद कांता कर्दम ने किया बूथ अध्यक्षों को सम्मानित

Wed, 14 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांसद कांता कर्दम ने किया बूथ अध्यक्षों को सम्मानित
गंगोह/बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार को सहारनपुर जनपद प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सांसद कांता कर्दम ने गंगोह पहुंचकर बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

भाजपा सांसद कांता कर्दम ने गुलाम औलिया, कानून गोयान एवं छत्ता के बूथ अध्यक्षों और उनकी टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर एवं पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी का मुख्य आधार बूथ होता है, पार्टी प्रत्याशी की जीत और हार भी बूथ से ही तय होती है। जीत का सेहरा बंधवाने में बूथ अध्यक्ष और उसकी टीम की अहम भूमिका होती है। इसीलिए भाजपा ने वर्ष 2019 की जीत का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। विधानसभा संयोजक जितेंद्र जागलान, मंडलाध्यक्ष मुकेश राणा, महामंत्री विनोद शर्मा, अचल गोयल, डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, पूर्व जिला महामंत्री सुशील कम्हेड़ा, बालेश गोयल, डॉ. फैसल, अविनाश मोगा, पंकज कुमार, अंकुर भारती, कानून गोयान के बूथ अध्यक्ष प्रतीक गोयल, छत्ता के बूथ प्रभारी नीरज गर्ग, अनमोल बंसल एवं अंकित ऐरन रहे।
विज्ञापन

बेहट में आयुष विभाग के चेयरमैन एवं लोकसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी डॉ. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और चुनावी प्रक्रिया के तहत अपने मिशन में जुट जाएं। लोकसभा क्षेत्र संयोजक ठाकुर राजवीर सिंह ने कहा कि आगामी 17 नवंबर को प्रस्तावित कमल संदेश बाइक रैली में सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। बेहट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पुनीत त्यागी, विधानसभा क्षेत्र संयोजक अनिल सिंघल, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, दुबे सिंह कंबोज, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, मुकेश राणा व सोम प्रकाश धीमान, राकेश गाबा, विकास गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखें और बाइक रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के बाद पार्टी द्वारा संचालित बूथ समिति सम्मान में ग्राम अलीपुर भागूवाला में बूथ अध्यक्षों एवं समिति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed