{"_id":"5bca1d5ebdec2269317c8823","slug":"41539972446-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाब जिंदगी का रास्ता तालीम से होकर गुजरता है: बनारसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामयाब जिंदगी का रास्ता तालीम से होकर गुजरता है: बनारसी
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि तालीम इंसान के जीवन में बहुत जरूरी है। कुरआन में भी तालीम हासिल किए जाने का हुक्म दिया गया है। इसके बिना कोई भी इंसान किसी क्षेत्र में तरक्की नहीं कर सकता।
बृहस्पतिवार की रात्रि दारुल उलूम में आयोजित छात्रों की संस्था बज्म-ए-शेखुल इस्लाम मदनी दारुल मुताआला के कार्यक्रम में मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने छात्रों से मेहनत, लगन और पूरी ईमानदारी के साथ तालीम हासिल करने तथा उसकी रोशनी दूर दूर तक फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि कामयाब जिंदगी का रास्ता तालीम से होकर गुजरता है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह जिस उद्देश्य के लिए यहां आए हैं उसी पर ध्यान दें और फिजूल कामों से बचें। कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी ने मजहब-ए-इस्लाम पर ऐतराज और उसकी हकीकत पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा कि छात्रों की जिम्मेदारी बनती है कि वह यहां से तालीम हासिल कर इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें। संस्था के उस्ताद मौलाना मुफ्ती राशिद और मुफ्ती अफ्फान ने भी छात्रों को मेहनत और लगन के साथ तालीम हासिल करने पर जोर दिया। माज कानपुरी, सज्जाद मधुबनी और हसन किशनगंजी ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में कारी उस्मान ने छात्रों के उज्जवल भविष्य, मुल्क में अमनो अमान और आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई। अध्यक्षता मौलाना सलमान व संचालन अहमद बिजनौरी, लुकमान संभली और मौ. फैसल देवरिया ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर मौ. सुहैल, मौलवी मुदस्सिर इलाहाबादी, शाहिद झारखंडी, अतीकुर्रहमान, अमजद अररियावी शाहिद कबीरनगरी, खुबैब मेरठी, इरशाद कुशीनगरी और अरशद बिजनौरी आदि मौजूद रहे।