फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आहृवान

आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आहृवान

Mon, 08 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आहृवान
आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के तत्वावधान में धीमान गौरव चेतना समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और बच्चों को शिक्षित बनाने का आह्वान किया।
जनमंच सभागार में आयोजित धीमान चेतना समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कुमार निम व पूर्व विधायक महावीर राणा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात महासभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका धीमान एकता संदेश का विमोचन किया। विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों और शिक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए गए। जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई व कंबल प्रदान किए गए। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि जब तक विश्वकर्मा समाज एक मंच पर संगठित नहीं होगा, तब तक धीमान समाज उत्थान संभव नहीं है। पूर्व विधायक महावीर राणा ने कहा कि धीमान समाज को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की आवश्यकता है। ताकि प्रतिस्पर्धा के इस युग में धीमान समाज तरक्की कर सके। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा, डीसीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर ने कहा कि धीमान समाज राष्ट्रवादी समाज है, जिसे भाजपा सरकारों में पूरा मान-सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह अध्यक्ष राजेंद्र कुमार धीमान, महासभा अध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान, प्रधानाचार्य डा. ललित धीमान, डा. कुशलपाल धीमान ने कहा कि महासभा धीमान समाज के र्स्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगी। महापौर संजीव वालिया, संजय धीमान, रामकुमार धीमान, राजेंद्र शर्मा, हर्ष कुमार धीमान, दुष्यंत कुमार, मुन्ना बोधराम, मांगेराम धीमान, प्रमोद धीमान, ऋषिपाल, सतीश, रमेश चंद धीमान, मांगेराम, नरेश प्रधान, सुशील, विरेंद्र धीमान, अर्णव, हिमांशु, मोहिनी शर्मा, सुधा धीमान, रेणू धीमान, सत्यपाल धीमान, राजेंद्र धीमान, महेंद्र धीमान, राजकुमार धीमान, कोमल प्रसाद धीमान, भारतेंदु शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, ललित धीमान, हिमांशु धीमान, पीयूष धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed