{"_id":"5ba3ee18867a55013270f456","slug":"41537469976-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से खनन से लदे 12 वाहन वाहन पकडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से खनन से लदे 12 वाहन वाहन पकडे़
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से खनन से लदे 12 वाहन वाहन पकडे़
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने अवैध रूप से खनन सामग्री लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। खान विभाग की टीम ने बुधवार रात अभियान चलाकर खनन से लदे 12 वाहनों को पकड़ा है। इनके पास खनन सामग्री लाने के लिए वैध प्रपत्र नहीं पाए गए। पकडे़ गए वाहनों के खिलाफ जुर्माने से लेकर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में फरवरी 2016 से खनन परिवहन पर भी रोक लगी थी। खनन सामग्री की उपलब्धता नहीं होने के असर जिले में विकास कार्यों पर पड़ा। इसे देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी पीके पांडे ने वैध प्रपत्रों के साथ दूसरे राज्य से खनन सामग्री लाने की अनुमिति दे दी थी। लेकिन इसकी आड़ में खनन माफिया भी सक्रिय हो गए। वे बिना वैध कागजों के भी खनन सामग्री जनपद में लाने लगे। लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए खनन अनुभाग की टीम ने बुधवार की पूरी रात अभियान चलाकर खनन से लदे 12 वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों के पास खनन लाने के वैध प्रपत्र नहीं पाए गए। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग की टीम ने बुधवार की पूरी रात खनन ला रहे वाहनों की अभियान चलाकर चेकिंग की। जिनमें से 12 वाहनों पर पास वैध कागजात नहीं थे। शुगर मिल रोड, और अंबाला रोड से पकडे गए इन वाहनों में बालू, कोरसेंट और बजरी लदी थी। इन पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।