{"_id":"5b7f01f642c792462e3b33a8","slug":"41535050230-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने जच्चा बच्चा वार्ड के चिकित्सकों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने जच्चा बच्चा वार्ड के चिकित्सकों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह से मिलकर सीएचसी में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं। जच्चा बच्चा वार्ड में चिकित्सक द्वारा रोगियों व उनके तीमारदारों के साथ सही व्यवहार न किए जाने तथा अवैध वसूली करने की शिकायत की। आरोप लगाया कि अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण बंद होने की कगार पर है। अस्पताल के रक्त फ्रीजर को तुरंत बदलने की मांग की गई। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह ने एंटी लार्वा दवाइयों के छिड़काव के विषय में जानकारी मांगी। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सिर्फ देहात क्षेत्र में विभाग द्वारा दवाइयों का छिड़काव किया जाता है। नगर महामंत्री अरुण गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आर्थोपैडिक समेत अन्य जरूरी चिकित्सकों को तैनात करने की शासन से पत्र लिखकर मांग की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में विकास पुंडीर, ईशान गौड़, दीपक त्यागी, पवन धीमान, शिवकुमार राणा, मोहनलाल कोरी, महेंद्र सिंह, प्रवीण गोयल, अर्जुन सिंघल, बिट्टू चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।