{"_id":"5b7b0eb142c792466835eea1","slug":"41534791345-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के दिग्विजय ने मारी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के दिग्विजय ने मारी बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बाजी
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। मिस्टर सहारनपुर प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर के दिग्विजय विजयी रहे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कोतवाली स्थित बालाजी गार्डन में सहारनपुर बाडी बिल्डर्स एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी, हसीन बाबा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 50 से 55 किलो वर्ग में शहजाद प्रथम, अफजल द्वितीय, उमर फारूक तृतीय स्थान पर रहे। 55 से 60 किलो वर्ग में शहजाद प्रथम, सनव्वर द्वितीय, दीपांशु तृतीय, 60 से 65 किलो वर्ग में हिमांशु प्रथम, करण सिंह द्वितीय, विजय कुमार तृतीय, 65 से 70 किलो वर्ग में हरिराम देव प्रथम, आमिर राव द्वितीय, हर्ष शर्मा तृतीय स्थान, 70 से 75 किलो वर्ग फरहान खान प्रथम, मोहम्मद परवेज द्वितीय, नितिन धीमान तृतीय, 70 से 80 किलो वर्ग में आमिर प्रथम, परवेज आलम द्वितीय, संदीप तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में सहारनपुर के दिग्विजय ने अपना कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का आयोजन मरहूम हाजी इलियास के स्मृति में रखा गया था। प्रतियोगिता में शान ए हिंदुस्तान अवार्ड से नवाजे गए मिस्टर अकरम अजीज को भी सम्मानित किया गया। सहारनपुर बाडी बिल्डर्स एंड फिटनेस एसोसिएशन के सदस्य तरुण शर्मा, नितिन भारद्वाज, संदीप चौधरी, बदर राणा, जाकवान, फरहान, विवेक, हाजी तनवीर, फैजान अहमद ,सचिन शर्मा, आसिफ राजपूत कलीम, हाजी दिलशाद कुरैशी, गौरव कपिल, जावेद खान, हाजी इरफान कुरैशी, इरफान अलीम कुरैशी, रमन प्रजापति आदि का योगदान रहा। प्रतियोगिता में मिस्टर यूपी 2018 मोहसीन अंसारी ने गेस्ट शो किया। आयोजक हाजी इरफान कुरैशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।