{"_id":"5b4e3ac14f1c1b47748b56ec","slug":"41531853505-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपुर मजबता बना खुले में शौच मुक्त गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपुर मजबता बना खुले में शौच मुक्त गांव
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपुर मजबता बना खुले में शौच मुक्त गांव
बड़गांव (सहारनपुर)। ग्राम चंदपुर मजबता के खुले में शौच मुक्त होने पर ग्राम गौरव यात्रा एवं स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्वच्छता समन्वयक ने ग्राम प्रधान को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
मंगलवार को क्षेत्र ने स्वच्छता की ओर एक कदम बढ़ाया है। गांव चंदपुर मजबता में शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण होने पर गांव खुले में शौच मुक्त हो गया है। इस मौके पर गांव में ग्राम गौरव यात्रा एवं स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में जिला स्वच्छता समन्वयक संदीप कुमार ने ग्राम प्रधान रविंद्र राणा को बधाई देते कहा कि स्वच्छता ग्राम ही स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने में अहम कड़ी है। उन्होंने स्कूली बच्चों सहित आसपास के कई गांव के ग्राम प्रधान व मौजूद लोगों को स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बड़गांव प्रधान सुखपाल शर्मा, दल्हेड़ी प्रधान पति सोनू राणा, सत्यजीत, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, ब्लाक मोटीवेटर अशोक कुमार, सत्यवीर ,योगेंद्र कुमार सहित समुदाय संचालित स्वच्छता टीम के सदस्य मौजूद रहे।