{"_id":"5b22c5114f1c1bb0318b6d72","slug":"41529005329-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का पैकेज किसानों के साथ छलावा : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र का पैकेज किसानों के साथ छलावा : रावत
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र का पैकेज किसानों के साथ छलावा : रावत
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की कथनी और करनी में फर्क है। केंद्र सरकार ने जो शुगर पैकेज दिया है, वह किसानों के साथ छलावा है। इसमें बकाया गन्ने का भुगतान शामिल नहीं है।
छुटमलपुर में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा के अनुरोध पर कुछ देर के लिए रुके हरीश रावत ने कहा कि एथेनॉल बनाने की बात केंद्र सरकार कर रही है, उससे केवल चीनी मिल मालिकों को फायदा होगा। किसानों का कोई भला इससे होने वाला नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए सभी हथकंडे अपनाती है। कर्नाटक का उदाहरण सबके सामने है। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की गड़बडियां हर चुनाव में सामने आ रही हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को चाहिए कि अब वह बैलेट से चुनाव कराने का काम करे। इस मौके पर स्वागत करने वालो में घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली, चौधरी मनोज, चौधरी बबलू, अरविंद कांबोज, फरमान मलिक, चौधरी पद्म सिंह, आकाश गुप्ता, राव युसुफ, उसमान मलिक, राव अनवार, सुखेदव चौहान, चौधरी धर्मेंद्र, महबूब तल्हेडी, अब्दुल हसीब, आमिर मलिक आदि शामिल रहे।