{"_id":"5af7322c4f1c1be5408b4cb2","slug":"41526149676-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन वालिया की मौत के सच का ऑडियो क्लिप वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन वालिया की मौत के सच का ऑडियो क्लिप वायरल
Updated Sat, 12 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के मामले में नौ जुलाई की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस का मुखबिर वालिया की मौत का सच बता रहा है। मुखबिर का दावा है कि रामनगर में कोई झगड़ा नहीं हुआ, सचिन को एक मकान में गोली लगी है। बाकायदा उस मकान का पूरा लोकेशन भी बताया गया है।
रामनगर में नौ जुलाई को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से मौत हुई थी। परिजनों ने सचिन की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन सिपाही और मुखबिर के बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल हुई है। यह बातचीत तीन टुकड़ों में है। पहली और दूसरी क्लिप में मुखबिर में बता रहा है कि उस दिन एक जुलूस में पुलिस फोर्स होने के कारण छह-सात युवक एक मकान में हथियार लेकर बैठे हुए थे। उसी दौरान गोली लगने से सचिन वालिया की मौत हुई। बाकायदा मुखबिर सिपाही को बातचीत में उस मकान का पूरा लोकेशन बता रहा है। सिपाही के बार-बार पूछे जाने के बाद मुखबिर कमरे में मौजूद अन्य युवकों के नाम नहीं बता पा रहा है। मुखबिर दावा कर रहा है कि चाहे सीबीआई से जांच करा लो, सच यही है। दूसरी क्लिप में सिपाही दूसरे मुखबिर को बता रहा है कि सचिन वालिया की मौत किस तरह हुई है। सचिन की तारीफ करते हुए कहा जा रहा है कि हथियार से कभी भी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि जिसके घर में गोली चली है, वो डर की वजह से फरार है, जबकि उसके साथी गांव में छिपे हुए हैं। ऑडियो में कितना सच है, यह तो पुलिस जांच में साफ हो पाएगा, मगर सिपाही और मुखबिर का ऑडियो जिले भर में चर्चा का विषय बना है। हालांकि एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई ऑडियो वायरल हुआ है तो उसकी हकीकत पता की जाएगी।