{"_id":"5ae3776d4f1c1b350a8b6d1c","slug":"41524856685-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही नगर-देहात में पेयजल संकट गहराया, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही नगर-देहात में पेयजल संकट गहराया, मचा हाहाकार
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम ने कई ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटे
देवबंद। विद्युत निगम द्वारा नगरपालिका के कई ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए जाने का खामियाजा भीषण गर्मी में नगर की आधी आबादी को भुगतना पड़ रहा है। लोग शुक्रवार को पानी के लिए तरस गए।
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। नगर के कई ट्यूबवेलों के कनेक्शन विद्युत निगम द्वारा कई दिन पूर्व काट दिए गए थे। ट्यूबवेलों पर तैनात आपरेटर कुछ ही देर के लिए जेनरेटर चलाकर पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं जिससे लोगों की पूर्ति नहीं हो रही है। मोहल्ला खानकाह, गली बकर कसाब, गद्दीवाड़ा, शाहशम्सुद्दीन आदि में पेयजल की आपूर्ति नाममात्र की हो रही है। शुक्रवार को तो जुमा की नमाज के वक्त भी पानी नहीं आने से अकीदतमंदों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गली बकर कसाब समेत कई मोहल्लों में तो तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि मार्च के महीने में बिजली का करंट लगने से दो युवकों की मौत के बाद हुई कार्रवाई से विद्युत निगम के अधिकारी खासे नाराज है। जिस कारण नगरपालिका के ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट रहे हैं। एक्सईएन आर.एस. रविवंशी ने बताया कि बिना अनुमति और बिल जमा न कराए जाने वाले ट्यूबवेलों के कनेक्शन ही काटे गए हैं। पालिकाध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
उधर, चंदेना कोली गांव में पिछले करीब डेढ़ माह से ग्रामीण हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, क्योंकि विद्युत निगम ने सरकारी टंकी का कनेक्शन बिल जमा न होने के कारण काट दिया था। इस संबंध में ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई। एसडीओ अमित त्यागी ने बताया कि सरकारी टंकी का बिल 10-11 लाख रुपये के करीब है। जिसे जमा नहीं किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर टंकी का कनेक्शन काटा गया है।