{"_id":"5ada388d4f1c1bb56a8b53d8","slug":"41524250765-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बिहारीगढ़ थाने के सामने बाइक सवार एक युवक को सामने से आ रही रुड़की डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार को सीएचसी फतेहपुर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को चालक सहित कब्जे में ले लिया।
हादसा शुक्रवार की शाम चार बजे हुआ। गणेशपुर निवासी 30 वर्षीय पुनीत पुत्र सुरेंद्र कुमार बाइक से अपने गांव गणेशपुर जा रहा था कि बिहारीगढ़ थाने के गेट के सामने रुड़की डिपो की रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल पुनीत को लेकर थाना पुलिस सीएचसी फतेहपुर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पीएम पर भेज दिया जबकि आरोपी चालक अल्लाहदिया पुत्र हमीद निवासी आदर्श नगर कालोनी लक्सर को हिरासत में ले लिया है।