{"_id":"5ab943dc4f1c1b2c678b4d2b","slug":"41522090972-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की जूडो टीम में सहारनपुर के सात खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की जूडो टीम में सहारनपुर के सात खिलाड़ी
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेशीय जूडो टीम में सहारनपुर के सात खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं। उक्त खिलाड़ी जालंधर में 27 मार्च से शुरू हो रही राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला जूडो संघ और अधिकारियों की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।
जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रांतीय टीम के लिए चयन ट्रायल हुआ। इसमें प्रदेश भर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें सहारनपुर के भी खिलाड़ी शामिल रहे। कुल सात खिलाड़ी प्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों में पायल प्रजेश, मेधा रावत, गिन्नी सैनी, नीशु, भूमिका जैन, सरजप्रताप सैनी, आकाश यादव शामिल हैं। खिलाड़ी जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। शुभकामना देने वालों में एसी गुप्ता, डॉ. एसके शर्मा, प्रेम कुमार, अनिल अग्रवाल, धीरज जैन, दिलीप वर्मा, प्रदीप त्यागी, पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, सुषमा, विवेक, नौशाद, अमित आदि शामिल रहे।
वुशु खिलाड़ियों का प्रतिक्षण संपन्न
सहारनपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में वुशु का सात दिवसीय कैंप डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश भर से चुनकर आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 19 मार्च से चल रहा कैंप 25 मार्च को खत्म हुआ। कैंप समाप्ति पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव और सचिव सोनवीर सिंह ने निदेशालय की ओर से आई किट खिलाड़ियों को भेंट की। इस दौरान दिनेश कुमार यादव, रामदास रावत, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्रप्रताप, डॉ. एके गुप्ता, शिवनंदन यादव आदि मौजूद रहे।