{"_id":"5ab7ff514f1c1ba4238b754c","slug":"41522007889-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर
सहारनपुर। श्री राम नवमी पर धूमधाम से बैंडबाजों संग भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भगवान श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तियमय हो गया।
श्री रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन रामलीला भवन से किया गया। सर्वप्रथम रथ सारथी विपिन गर्ग ने मंत्रोचार से भगवान गणपति की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में सबसे आगे कमेटी के संचालक प्रवीण ग्रोवर ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे भगवान श्री गणेश के रथ के साथ प्रधान प्रमेंद्र बंसल, महामंत्री राजकुमार नरूला, कोषाध्यक्ष विनोद कपूर और अन्य सदस्य चल रहे थे। समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर एक-दूसरे का स्वागत किया। श्री रामलीला कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल सिंह, मानसिंह जैन, कृष्ण गोयल, योगेश गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। भगत सिंह चौक पर राइस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रामभक्तों का जोरदार अभिनंदन किया। मोरगंज बाजार के प्रधान दिनेश जैन, यशपाल मैनी, व्यापारी विवेक मनोचा, कृष्ण लाल ठक्कर, सुरेंद्र मोहन चावला, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, महेश नारंग ने पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में चार बैंड और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चे हाथों में भगवा ध्वज लिए सभी को शांति का संदेश दे रहे थे। चौक फव्वारा पर मौलवी फरीद, हाजी सगीर अहमद, मो. आरिफ, खलीफा गुलफाम, ब्रित चावला, गुलशन धींगड़ा, सरदार तेजेंद्र कपूर आदि ने माला पहनाकर रथ सारथी का स्वागत किया। मार्ग में लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और उनके दर्शन किए। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मेयर संजीव वालिया, विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महेंद्र तनेजा, हरीश मलिक, अमित गगनेजा, लाजकृष्ण गांधी, सुरेंद्र शर्मा, नवीन मक्कड़, वासुदेव निर्मोही, राम राजीव सिंघल, पंकज मित्तल आदि मौजूद रहे।