{"_id":"5ab1571a4f1c1b8c778b6c76","slug":"41521571610-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसिक क्रियाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक क्रियाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहसिक क्रियाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन
गंगोह (सहारनपुर)। इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एवं स्टडीज में चल रहे स्काउट गाइड कैंप का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने सिखाए गए साहसिक क्रिया कलापों का हैरतअंगेज प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। उपाध्यक्ष नरेंद्र तायल, सचिव आदेश गर्ग, गौरव गर्ग, शुभम गुप्ता, रचित गुप्ता, कुशाग्र तायल ने स्काउट-गाइड को बैज लगाकर दीक्षा प्रदान की। इसके बाद स्काउट-गाइड निशांकी, प्रीति, प्रेरणा, मेहाना, अंजली, नेहा, सलमा, सीता, रीतु, मंजू, दीपा, अरुण मयंक, मिथुन, अंकुल, आकाशदीप, तारीक, मनोज, गौरव, विजय, मीनाक्षी, दीपा आदि ने भारतीय प्रदेशों के नाम पर टोली बनाकर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। स्काउट नरेश आर्य ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने टोलियों द्वारा निर्मित रंगोलियों का निरीक्षण किया। छात्रों को स्काउट गाइड के आदर्शो व अनुशासन को अपने जीवन में धारण कर आजीवन अनुसरण करते रहने का संदेश दिया गया। निदेशक डा. जेएस चौहान, प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार सैनी, सुमित रोहिला, अरुण शर्मा, विकास सैनी, पकंज शर्मा, मयंक सिंह पुंडीर, सचिन कुमार आदि रहे।