फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुडछप्पर मंदिर में जलाभिषेक

गुडछप्पर मंदिर में जलाभिषेक

Thu, 15 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गुडछप्पर मंदिर में जलाभिषेक
गंगोह (सहारनपुर)। भंडारे के साथ ही महा शिवरात्रि महोत्सव संपन्न हो गए। रातभर पुरुषार्थी धर्मशाला स्थित शिवालय में भगवान भोले नाथ के भजनों में भक्तजन सराबोर रहे। बुधवार को भी गुड़ छप्पर के शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को भी विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। राम बाग रोड पुरुषार्थी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को रात में जागरण के माध्यम से भक्ति की रस धारा बही। जागरण की शुरुआत गणेशादि देवगणों का आह्वान कर संस्थाध्यक्ष जगदीश लाल चुघ व पं. शंभू प्रसाद ने कराई। तत्पश्चात भगवान शिव की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। गणेश वंदना प्रवीण फोकर व सरस्वती वंदना नवीन मिक्के द्वारा प्रस्तुत की गई। रात भरे चले जागरण में कश्यप कुमार फौजी, सागर भटनागर, गौरव अरोड़ा, लक्की सरदाना, मुरारीलाल बजाज, अंकित कर्णवाल, राम किशन गोयल, अंकित अग्रवाल, आदेश नामदेव, सन्नी रोहिला, राकेश गोयल, पीयूष गोयल आदि ने भोले बाबा के मनोहारी भजनों से वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। बुधवार सुबह मंदिर में शांति एवं कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित शंभू प्रसाद की देखरेख में आयोजित यज्ञ के यजमानों में जगदीश लाल व ओमप्रकाश रहे। पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में ओमप्रकाश, जगदीश चुग, राजेश काका, बसंत शर्मा, विजेंद्र कुमार, मेमपाल, युवराज मोगली, अरविंद शर्मा आदि का सहयोग रहा। गुड़ छप्पर स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर में बुधवार को भी भोले बाबा के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed