{"_id":"5a7f387f4f1c1b5e028b49aa","slug":"41518286975-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गंगोह। लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय और पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर शनिवार को भी जारी रहे। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं।
लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के शिविर के पांचवें दिन के पहले सत्र में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाने के अलावा गांव वजीरपुर की गलियों की दीवारों पर पौधरोपण, जनसंख्या वृद्धि पर रोक, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ और साक्षरता संबंधी मामलों के प्रति सजग किया।
द्वितीय सत्र में प्राचार्य डा. प्रमोद कुमारी ने बालिकाओं को स्वच्छता और सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही। डॉ. नेपाल सिंह ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी वृतिका ढिल्लन ने सभी ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। डॉ. नितिन कुमार, सचिन खरे आदि का सहयोग रहा। उधर, पूरण मल रामलाल डिग्री कालेज की एनएसएस इकाई के शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. रामकुमार ने किया। उन्हाेंने कहा कि स्वयंसेवक साक्षरता बढ़ाने में सहयोग दें। वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता अमित धीमान ने आयुर्वेद की जानकारी देने के साथ इसके लाभ से अवगत कराया। शिविर में प्राचार्य डॉ. पीके बंसल, डॉ. दिनेश कुमार, प्रियंका, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।