फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किशोरी मेले में बालिकाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

किशोरी मेले में बालिकाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
किशोरी मेले में बालिकाओं ने दी शानदार प्रस्तुति
चिलकाना (सहारनपुर)। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में मुस्लिम किशोरी शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रही किशोरियों द्वारा आयोजित किशोरी मेले में हस्त शिल्प प्रदर्शनी लगाई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

दिशा कैंपस में बृहस्पतिवार को आयोजित किशोरी मेले का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार, दिशा सामाजिक संगठन के संयोजक केएन तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. प्रभात कुमार ने कहा कि किशोर अवस्था में शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान होना भी जरूरी है। पढ़ाई केवल सरकारी नौकरी के लिए नहीं होती वरन शिक्षा के द्वारा हम अपने परिवार तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने दिशा संगठन द्वारा लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। संस्था के संयोजक केएन तिवारी ने कहा कि जनपद के चार ब्लाकों के 15 गांवों में गत दो वर्षों से किशोरी शिक्षण केंद्र चलाये जा रहे हैं। इन केंद्रों पर तीन वर्षों में कक्षा पांच तक की शिक्षा दी जा रही है। इन केंद्रों में पढ़ने वाली किशोरियों के आपसी मेलजोल तथा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया हेतु किशोरी मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

रेहाना अदीब ने कहा कि मुस्लिम किशोरियों के लिए यह कार्यक्रम बहुत लाभदायक है। किशोरियों को घर से बाहर निकलने का मौका तथा हिम्मत मिलती है। ज्हानवी तिवारी, शाहीन प्रवीन, नसरीन, सलमा, जीनत आदि ने भी किशोरी शिक्षा तथा महिला अधिकारों पर विचार रखे। इस अवसर पर किशोरी शिक्षण केंद्रों की किशोरियों ने गीत, गजल, नाटक आदि प्रस्तुत कर महिला हिंसा, बालिका शिक्षा, महिला समानता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, घरेलू हिंसा पर करारी चोट की। इस दौरान खुशनसीब, शाहिस्ता, प्रवीन, जाहिदा, शबनम, दीपा, राधा देवी, रीना, रिंकी सैनी, इरम, तबस्सुम, अर्शी, शमा, राखी, हाशरून, सुरेशो सैनी, पीराम, रेखा, मीरा, संभव तिवारी, मुकेश, राजकुमार, अरुण, रियासत, कुंता, सविता, राज्जो देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन तस्नीम तथा शाहीन प्रवीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed