{"_id":"5a623b984f1c1b8e268b5448","slug":"41516387224-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस मीट बेचा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस मीट बेचा तो होगी कार्रवाई
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर में बिना लाइसेंस के मीट की बिक्री नहीं की जाएगी। इसके लिए थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई किए जाने के दिशा निर्देश भी दिए गए।
शुक्रवार को नानौता थाने पर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता व एसओ राजेंद्र सिंह ने मीट विक्रेताओं की बैठक आयोजित की। इसमें एसडीएम ने नगर के सभी मीट विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी मीट विक्रेताओं के फूड लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी स्कूल, मंदिर, मस्जिद आदि के निकट मीट की कोई दुकान नहीं खोली जाएगी। साथ ही ऐसी किसी भी जगह दुकान नहीं खोली जाएगी जहां आम आदमी को इससे परेशानी होती हो। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अरशद, कौशर, शमशाद, वनीश, तौफीक, इरफान, गुफरान, साजिद, जीशान, नवीद, अनीश आदि उपस्थित रहे।