फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बेहतर परिणाम सामने आएंगे: दारुल उलूम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बेहतर परिणाम सामने आएंगे: दारुल उलूम

Tue, 16 Jan 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बेहतर परिणाम सामने आएंगे: दारुल उलूम
देवबंद (सहारनपुर)। नेशनल एजूकेशन पॉलिसी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) को लेकर विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे और इसका फायदा मदारिस-ए-इस्लामिया को पहुंचेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को खास बातचीत में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि नई एजूकेशन पॉलिसी में मदारिस-ए-इस्लामिया की दस्तूरी आजादी बाकी रहे और असरी उलूम (स्कूलों) में भी अल्पसंख्यक तबके को तालीम दिए जाने का मौका हासिल हो इसकी सिफारिश पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक इदारों को भी अपनी दस्तूरी आजादी के साथ बढ़ावा दिए जाने का मौका दिया जाए। मौलाना बनारसी ने केंद्र सरकार के तीन तलाक पर तीन साल की सजा वाले बिल का नाम लिए बगैर कहा कि दूसरे दीनी मामलात में भी उलमा की राय शामिल की जाए तो किसी भी प्रकार का कोई विवाद खड़ा न हो। वहीं, दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दारुल उलूम की नुमाइंदगी के लिए मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना मोहम्मद मुफ्ती इस्माईल मालेगांव को चुना गया है। उम्मीद है कि वह मदरसों के निजाम को लेकर नेशनल एजूकेशन पॉलिसी की मीटिंग में अपनी बात को सही ढंग से रखेंगे और इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने हाल में ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ड्राफ्ट के लिए एक समिति बनाई है। जिसमें दारुल उलूम समेत दूसरे दीनी इदारों को अपना रुख रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कमेटी मदरसों के जिम्मेदारों की सिफारिशों को लेकर आगामी 31 मार्च को अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed