{"_id":"5a47d9d74f1c1b35338b59e5","slug":"41514658263-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीए ने ध्वस्त की चार अवैध कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीए ने ध्वस्त की चार अवैध कालोनियां
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी टपरी रोड पर अवैध रूप से काटी गई चार अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। टीम ने जेसीबी के मदद से कालोनी में बनाई गई सड़कें और मकानों को ध्वस्त कराया। एक साथ चार कालोनियों पर कार्रवाई होने से क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों और अवैध कालोनियां काटने वालों में खलबली मची हुई है।
जोन एक के गांव शेखपुरा कदीम क्षेत्र में मुक्तिधाम के सामने करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही थी। 15 बीघा भूमि पर एक अन्य कालोनी टपरी रोड पर ईंट भट्टा के पास काटी गई। तीसरी कालोनी टपरी रोड पर करीब 25 बीघा जमीन में काटी गई। इसके अलावा चौथी कालोनी शेखपुरा कदीम के पास करीब दस बीघा जमीन पर काटी गई। कालोनाइजर्स ने कालोनी के लिए कोई स्वीकृति विकास प्राधिकरण से नहीं ली थी। शनिवार को प्राधिकरण के वीसी मनोज कुमार के निर्देश पर विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी के माध्यम से चारों कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। चूंकि भारी पुलिस बल साथ रहा। ऐसे में कालोनाइजर या कालोनियों में अवैध रूप से निर्माण करने वाले विरोध नहीं कर सके। प्राधिकरण ने कालोनियों में सड़कों और भवनों को ध्वस्त किया। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ, सहायक अभियंता एपीएन सिंह, अनिल कुमार माथुर, विजयपाल सिंह, विश्वास कुमार शर्मा, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
कई साल पहले काटी गई थीं कालोनी
विकास प्राधिकरण ने जिन कॉलोनियों पर शनिवार को कार्रवाई की है। वे कई साल से काटी जा रहीं थीं, जिनपर काफी देरी से कार्रवाई की गई है। इन कालोनियों में सड़कों का निर्माण और मकान बनाने का काम एकदम नहीं हुआ है। देरी से की गई कार्रवाई से प्राधिकरण के अफसरों की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में और भी अवैध कालोनियां काटी गई हैं।