फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा जिला विस्तारक ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की

भाजपा जिला विस्तारक ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की

Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला विस्तारक ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के जिला विस्तारक संजय सूर्या ने बुधवार को संगठन की सक्रियता व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना भी की है।
विज्ञापन

नगर कार्यालय पर बैठक में जिला विस्तारक संजय सूर्या ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि गुजरात व हिमाचल में फतेह करने के बाद अब पार्टी का मिशन 2019 फतेह करना है। नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि नगर का प्रत्येक कार्यकर्ता उनका पारिवारिक सदस्य है। इसलिए कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ता निडर होकर कार्य करें। बैठक में डा. सुखपाल सिंह, रजनी शर्मा, धारा सिंह, दीपमाला शर्मा आदि ने भी विचार रखे। संचालन अरुण गुप्ता व बिजेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप किया। इस मौके पर शुभलेश शर्मा, प्रेमचंद कश्यप, राजेंद्र प्रधान, पिंकी त्यागी, दीपक त्यागी, अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, आलोक खटीक, सुधीर भारद्वाज, सचिन शर्मा, मौ. अनवर, श्याम चौहान, अभिषेक मित्तल, राजीव कश्यप, प्रदीप सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed