{"_id":"5a2edc6a4f1c1b78548c29ed","slug":"41513020522-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे स्थित ग्राम कमालपुर बकडौली के पास कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को प्राथमिक चिकित्सालय से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली है।
सोमवार अपराह्न तीन बजे क्षेत्र के ग्राम जंधेडी निवासी आनंद प्रकाश (70 वर्ष) गांव के ही बाइक स्वामी अरुण कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर नानौता से अपने गांव जा रहे थे। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे स्थित कमालपुर बकडौली के पास सामने से तेज गति से आ रही एक वैगन आर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच नगर पंचायत नानौता के पूर्व चैयरमेन अफजाल खान अपनी कार से जा रहे थे। उन्होंने घायलों को कार से सीएचसी नानौता पर उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा आनंद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल अरुण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्साल्य रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।