{"_id":"5a1089064f1c1b7a548bdde5","slug":"41511033094-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग
सहारनपुर। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालीय ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। शुभारंभ प्रबंधक असमा परवीन, प्रधानाचार्य शकील अहमद और उप प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जूनियर वर्ग में भव्या सिंह पहले, रिद्धि दूसरे और वंशिका सिंधूरिया तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में आयुष, कैरव और शुखबू ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायकों में सुनीता सिंह, रिहाना परवीन, गीता कौशिक मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सीओ बीपी सिंह, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।